भूमि,उर्जा,जल बचाओ

भूमि,उर्जा,जल बचाओ
हम और हमारा वातावरण

Thursday, July 1, 2021

कक्षा 7,पाठ 2,रेशो से वस्त्र तक,विज्ञान



अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए-
(क) ऊन धारण करने वाले जन्तु हैं।
(अ) ऊँट तथा याक
(ब) ऐल्पेका तथा लामा
(स) अंगोरा बकरी तथा कश्मीरी बकरी
(द) उपरोक्त सभी (✓)

(ख) भेड़ तथा रेशम कीट होते हैं-
(अ) शाकाहारी (✓)
(ब) मांसाहारी
(स) सर्वाहारी
(द) अपमार्जक

(ग) भेड़ के रेशों की चिकनाई, धूल और गर्त निकालने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया कहलाती है।
(अ) अभिमार्जन (✓)
(ब) संसाधन
(स) रीलिंग
(द) कटाई तथा छैटाई

(घ) रेशम है-
(अ) मानव निर्मित रेशे
(ब) पादप रेशे
(स) जन्तु रेशे (✓)
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) ऊन सामान्यतः पालतू भेड़ों के त्वचीय बालों से प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) ऊन के रेशों के बीच वायु रुककर ऊष्मा की कुचालक को कार्य करती है।

(ग) रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम कीट पालन विज्ञान सेरीकल्चर कहलाता है।
(घ) प्यूपा के चारों ओर रेशम ग्रन्थि से स्रावित पदार्थ से लिपटी संरचना कोया या कोकून कहलाती है।
(ङ) रेशम उद्योग के कारीगर एण्यैक्स नामक जीवाणु द्वारा संक्रमित हो जाते हैं।

प्रश्न 3.
सही कथन के आगे सही (✓) व गलत कथन के आगे गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) कश्मीरी बकरी के बालों से पश्मीना ऊन की शालें बनायी जाती हैं। (✓)
(ख) ऊन प्राप्त करने के लिए भेड़ के बालों को जाड़े के मौसम में काटा जाता है। (✗)
(ग) अच्छी नस्ल की भेड़ों को जन्म देने के लिए मुलायम बालों वाली विशेष भेड़ों के चयन की प्रक्रिया वर्णात्मक प्रजनन कहलाती है। (✓)
(घ) सिल्क का धागा प्राप्त करने के लिए प्यूपा से वयस्क कीट बनने से पूर्व ही कोकून को उबलते पानी में डाला जाता है। (✓)
(ङ) रेशम कीट के अण्डे से प्यूपा निकलते हैं। (✗)

प्रश्न 4.
स्तम्भ (क) में दिए गए वाक्यों को स्तम्भ ( ख ) के वाक्यों से मिलान कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 2 रेशों से वस्त्र तक 4

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) ऊन किसे कहते हैं? उन जन्तुओं के नाम लिखिए जिनसे ऊन प्राप्त किया जाता है?
उत्तर-
सामान्यत: भेड़ की त्वचा के बाल से प्राप्त किए जानेवाले मुलायम घने रेशों को ऊन कहा जाता है।

(ख) ऊन प्रदान करने वाले भेड़ों की कुछ भारतीय नस्लों के नाम लिखिए ?
उत्तर-
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जानेवाली अंगोरा बकरी तथा कश्मीरी बकरी।

(ग) वर्णात्मक प्रजनन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- भेड़ की जिन नस्लों के शरीर पर घने बाल होते हैं, उनका अच्छी नस्ल की भेड़ों को जन्म देने के लिए जनक के रूप में चयन करने की प्रक्रिया को वर्णात्मक प्रजनन कहते हैं।

(घ) जाड़ों में ऊनी वस्त्रों को पहनना क्यों आरामदायक होता है?
उत्तर-
ऊनी रेशों के बीच वायु अधिक मात्रा में भर जाती है जो ऊष्मा की कुचालक की भाँति कार्य करने लगती है। इस प्रकार सर्दी के मौसम में ऊनी वस्त्र पहनने पर शरीर का ताप स्थिर रहता है और ठंड नहीं लगती है, जिसके कारण जाड़ों में ऊनी वस्त्र पहनना आरामदायक होता है।

(ङ) रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम कीट के कोकून को उबलते पानी में डालना क्यों आवश्यक होता है ? कारण दीजिए।
उत्तर-
रेशम प्राप्त करने के लिए प्यूपा से वयस्क कीट बनने के पूर्व ही कोकून को एकत्रित करके उन्हें उबलते पानी में 95°C से 97°C तक लगभग 10-15 मिनट के लिए डाल दिया जाता है। इससे कोकून के चारों ओर लिपटे रेशों के बीच का चिपचिपा पदार्थ घुल जाता है तथा रेशम के रेशे पृथक हो जाते हैं।

प्रश्न 6.
रेशम कीट के विभिन्न किस्मों से प्राप्त कुछ रेशम के रेशों के नाम लिखिए ?
उत्तर-
रेशम कीट के विभिन्न किस्मों से प्राप्त कुछ रेशे हैं-टसर रेशम, मँगा रेशम, कोसा रेशम, एरी रेशम आदि।

प्रश्न 7.
ऊन तथा रेशम के दो-दो उपयोग लिखिए ?
उत्तर-
ऊन से ऊनी वस्त्र तथा कंबल बनाए जाते हैं। रेशम से रेशमी वस्त्र एवं पैराशूट बनाए जाते हैं।

प्रश्न 8.
भेड़ के रेशों को ऊन में संसाधित करने के विभिन्न चरणों को क्रमानुसार वर्णित कीजिए?
उत्तर-
भेड़ के रेशों को ऊन में संसाधित करने के विभिन्न चरण
चरण-1: भेड़ों के बालों की कटाई-मशीनों द्वारा भेड़ों के बालों की कटाई की जाती है जो सामान्यतः गर्मी के मौसम में होता है।
चरण-2: अभिमार्जन-कटाई के बाद रेशों को पानी की टंकियों में डालकर अच्छी तरह से धोया जाता है, जिससे उनकी चिकनाई, धूल और गर्त निकल जाए। यह क्रिया अभिमार्जन कहलाती है।
चरण-3: छंटाई-अभिमार्जन के बाद रेशों की छंटाई होती है, जिसमें अच्छे रोएँदार रेशों को उसकी लम्बाई, चिकनाई तथा हल्केपन के आधार पर अलग-अलग कर लिया जाता है।
चरण-4: कताई-अभिमार्जन से प्राप्त रेशों को सुखाने के बाद छोटे-छोटे कोमल व फूले हुए रेशों की ऊन के धागे के रूप में कताई की जाती है।
चरण-5: रँगाई–भेड़ों अथवा बकरियों से प्राप्त रेशे प्रायः काले, भूरे अथवा सफेद रंग के होते है। विविधता पैदा करने के लिए इन रेशों की विभिन्न रंगों में रँगाई की जाती है।
चरण-6: ऊनी धागा बनाना-हँगाई के बाद इन रेशों को सुलझाकर सीधा किया जाता है और फिर लपेटकर उनसे ऊनी धागा बनाया जाता है।



          अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. जोतव रेशा किसे कहते हैं?
उत्तर.जंतुओं से प्राप्त रेशा, जातव रेशा कहलाता है।

प्रश्न 2. दो जातव रेशों के नाम लिखें।
उत्तर.ऊन, रेशम जांतव रेशे हैं।

प्रश्न 3. रेशे प्रदान करने वाले जंतुओं के नाम लिखें।
उत्तर.रेशे प्रदान करने वाले जंतुओं के नाम भेड़, बकरी एवं याक हैं।

प्रश्न 4. रेशम का फाइबर रेशम कीट के …………. से प्राप्त होता है। (पूरा करें)
उत्तर.रेशम का फाइबर रेशम कीट के कोकून से प्राप्त होता है।

प्रश्न 5. जंतुओं की त्वचा पर बालों की मोटी परत का प्रमुख कार्य लिखें।
उत्तर.जंतुओं की त्वचा पर बालों की मोटी परत का प्रमुख कार्य जंतुओं को सर्दी से बचाना है।

प्रश्न 6. वायु ऊष्मा की सुचालक/कुचालक होती है। उचित शब्द छाँटिए।
उत्तर.वायु ऊष्मा की कुचालक होती है।

प्रश्न 7. तंतुरूपी बालों का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर.कार्तित ऊन तंतुरूपी बालों का दूसरा नाम है।

प्रश्न 8. बढ़िया किस्म की ऊन प्राप्त करने के लिए विशेष गुणयुक्त भेड़ें किस प्रक्रिया से प्राप्त की जाती हैं?
उत्तर.बढ़िया किस्म की ऊन प्राप्त करने के लिए वरणात्मक प्रजनन द्वारा भेड़े प्राप्त की जाती हैं।

प्रश्न 9. याक की ऊन कहाँ सर्वाधिक प्रचलित है?
उत्तर.याक की ऊन तिब्बत व लद्दाख में प्रचलित है।

प्रश्न 10. पश्मीना किस जानवर से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर.पश्मीना अंगोरा नस्ल की बकरी से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 11. क्या ऊँट के बालों का इस्तेमाल भी ऊन के रूप में किया जाता है? (हाँ/नहीं)
उत्तर.हाँ, ऊँट के बालों का इस्तेमाल भी ऊन के रूप में किया जाता है।

प्रश्न 12. लामा और ऐल्पेका विश्व के किस देश में पाए जाते हैं?
उत्तर.लामा और ऐल्पेका विश्व के दक्षिण अमेरिका देश में पाए जाते हैं।

प्रश्न 13. आम भेड़ पालकों को किस नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर.आम भेड़ पालकों को गडरिए के नाम से पुकारा जाता है।

प्रश्न 14. पंजाब व हरियाणा में प्रायः किस नस्ल की भेड़ पाली जाती है?
उत्तर.पंजाब व हरियाणा में नाली (नली) नस्ल की भेड़ पाली जाती है।

प्रश्न 15. रामपुर बुशायर नस्ल है (भेड़ की/बकरी की)। उचित उत्तर छाँटिए।
उत्तर.रामपुर बुशायर नस्ल भेड़ की उचित नस्ल है।

प्रश्न 16. जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध भेड़ की नस्ल का नाम लिखें।
उत्तर.जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध भेड़ की नस्ल का नाम बाखरवाल है।

प्रश्न 17. हौजरी के लिए किस भेड़ से प्राप्त ऊन उत्तम मानी जाती है?
उत्तर.हौजरी के लिए पाटनवाड़ी नस्ल की भेड़ से प्राप्त ऊन उत्तम मानी जाती है।

प्रश्न 18. ऊन को प्रायः किस ऋतु में काटा जाता है?
उत्तर.ऊन को प्रायः गर्मी में काटा जाता है।

प्रश्न 19. ऊन या बाल काटने पर दर्द न होने का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर.ऊन या बालों का मृत कोशिकाओं से बना होना।

प्रश्न 20. सोर्टर्स रोग के कारक जीव का नाम लिखें।
उत्तर.एन्ट्रैक्स नामक जीवाणु।

प्रश्न 21. बर किसे कहते हैं?
उत्तर.बालों में से छोटे-छोटे कोमल व फूले हुए रेशे ‘बर’ कहलाते हैं।

प्रश्न 22. सेरीकल्चर किसे कहते हैं?
उत्तर.रेशम कीट पालन को सेरीकल्चर कहते हैं।

प्रश्न 23. रेशम उत्पादन में विश्व में किस देश का पहला स्थान है?
उत्तर.रेशम उत्पादन में विश्व में चीन देश का पहला स्थान है।

प्रश्न 24. कोकून किसे कहते हैं?
उत्तर.रेशम कीट अपने चारों तरफ रेशम के रेशों से आवरण बना लेता है जिसे कोकून कहते हैं।

प्रश्न 25. रेशम का धागा किस पदार्थ का बना होता है?
उत्तर.रेशम का धागा प्रोटीन पदार्थ का बना होता है।

प्रश्न 26. शुद्ध रेशम के धागे को जलाने से किस प्रकार की गंध आती है?
उत्तर.शुद्ध रेशम के धागे को जलाने से बाल जलने जैसी गंध आती है।

प्रश्न 27. रेशम कीट किस अवस्था में दिन-रात खाता रहता है?
उत्तर.लार्वा या कैटरपिलर या रेशम कीट अवस्था में।

प्रश्न 28. कोकूनों को गर्म पानी में क्यों उबाला जाता है?
उत्तर.ताकि कोकून के अंदर कीट मर जाएँ और रेशम फाइबर पृथक हो जाएँ।

No comments:

Post a Comment