अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटिए –
(क) वे पदार्थ जिनसे प्रकाश आंशिक रूप से निर्गत होता है, कहलाते हैं-
(i) प्रदीप्त
(ii) पारदर्शक
(iii) अपारदर्शक
(iv) पारभासी (✓)
(ख) किस प्रकाश स्रोत से उपछाया नहीं बनती
(i) बिन्दु प्रकाश स्रोत (✓)
(ii) सूर्य
(iii) सभी प्रकाश स्रोत
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(ग) जब पृथ्वी की उपछाया से होकर चन्द्रमा गुरता है तब होता है-
(i) पूर्ण चन्द्र ग्रहण
(ii) सूर्य ग्रहण
(iii) खण्ड चन्द्र ग्रहण (✓)
(iv) खण्ड सूर्य ग्रहण
Question 1.
Select the correct option in the following questions –
(a) The substances from which light partially emerges are called-
(i) illuminated
(ii) transparent
(iii) opaque
(iv) translucent (✓)
(b) Which light source does not form shadow
(i) point light source (e)
(ii) Sun
(iii) all light sources
(iv) none of the above
(c) When the moon passes through the shadow of the earth, it happens-
(i) total lunar eclipse
(ii) Solar Eclipse
(iii) segment lunar eclipse (✓)
(iv) segment solar eclipseप्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर:
(क) सूर्य और तारे प्राकृतिक प्रकाश स्रोत है, जबकि जलती हुयी मोमबत्ती और विद्युत बल्व मानव निर्मित स्रोत है।
(ख) दीप्त वस्तुएँ स्वयं प्रकाश उत्पन्न करती है जबकि अदीप्त वस्तुएँ स्वयं प्रकाश उत्पन्न नहीं करती हैं।
(ग) सूर्य ग्रहण दिखायी देता है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य आ जाता है।
(घ) चन्द्र ग्रहण की घटना पूर्णिमा के दिन होती है।
(ङ) निर्वात में प्रकाश की चाल 3 लाख किमी/सेकेण्ड होती है।
Question 2.
fill in the blanks
answer:
(a) Sun and stars are natural light sources, while burning candle and electric bulb are man-made sources.
(b) Bright objects themselves produce light whereas non-luminous objects do not produce light by themselves.
(c) Solar eclipse isvisible when the Moon comes between the Sun and the Earth.
(d) Lunar eclipse occurs on the full moon day.
(e) The speed of light in export is 3 lakh km/s.प्रश्न 3.
निम्नलिखित में स्तम्भ 1 के कथनों का मिलान स्तम्भ 2 के कथनों से कीजिए। (मिलान करके)-
उत्तर:
Question 3.
Match the statements in column 1 with the statements in column 2. (by matching)-
ans
प्रश्न 4.
प्रकाश स्रोत किसे कहते हैं? दो प्राकृतिक तथा दो मानव निर्मित प्रकाश स्रोतों के नाम लिखिए तथा उनकी विशेषतायें बताइये।
उत्तर:
जिन साधनों से हमें प्रकाश ऊर्जा प्राप्त होती है, उन्हें प्रकाश स्रोत कहते हैं।
प्राकृतिक प्रकाश स्रोत
कृत्रिम प्रकाश स्रोत या मानव निर्मित्त प्रकाश स्रोत।।
ऐसे प्रकाश स्रोत जो हमें प्राकृतिक रूप से प्राप्त होते हैं, प्राकृतिक प्रकाश स्रोत कहलाते हैं। सूर्य तथा तारे प्राकृतिक प्रकाश स्रोत हैं। हमें पृथ्वी पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश सूर्य से ही प्राप्त होता है। कुछ तारे भले ही सूर्य से कई गुना बड़े हैं किन्तु पृथ्वी से उनकी दूरी बहुत अधिक है। अतः वे कम चमकदार तथा छोटे दिखायी पड़ते है। सूर्य भी एक तारा है तथा यह सभी तारों की अपेक्षा पृथ्वी के अत्यंत निकट है। अतः यह सभी तारों की अपेक्षा अत्यधिक चमकदार दिखायी पड़ता है।
Question 4.
What is a light source called? Name two natural and two man-made light sources and state their characteristics.
answer:
The means by which we get light energy are called light sources.
natural light source
Artificial light source or man-made light source.Such light sources which we get naturally are called natural light sources. Sun and stars are natural light sources. We get enough light on Earth from the Sun. Some stars may be many times larger than the Sun, but their distance from the Earth is very much. Hence they appear less shiny and smaller. The Sun is also a star and it is much closer to the Earth than all other stars. Therefore, it appears very bright compared to all the stars.प्रश्न 5.
अपने आस-पास दिखायी पड़ने वाली वस्तुओं में से दीप्त तथा अदीप्त वस्तुओं को छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
दीप्त- मोमबत्ती, सूर्य, तारे, लैम्प, बल्ब, ट्यूब लाइट, सी.एफ.एल. एल.ई.डी आदि।
अदीप्त- मेज, कुर्सी, चारपायी, पुस्तक, दर्पण, चन्द्रमा आदि।
Question 5.
Write down the bright and dark objects from the objects you see around you.
answer:
Light – Candle, Sun, Star, Lamp, Bulb, Tube Light, CFL. LEDs etc.
Adipate - Table, chair, cot, book, mirror, moon etc.प्रश्न 6.
पारदर्शी, पारभाषी तथा अपारदर्शी वस्तुओं की परिभाषा लिखिए। अपने आस-पास दिखायी पड़ने वाली वस्तुओं में से पारदर्शी, पारभाषी एवं अपारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
पारदर्शी-ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश आर-पार निकल जाता है, उन्हें पारदर्शी (Transparent) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- स्वच्छ, काँच, स्वच्छ, जल, ग्लिसरीन आदि।
पारभाषी- ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश का केवल आंशिक भाग बाहर निकलता है उन्हें पारभाषी (Translucent) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- घिसा हुआ काँच, ट्रेसिंग पेपर, तेल लगा हुआ कागज आदि।
अपारदर्शी- ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश बिलकुल नहीं निकल पाता है उन्हें अपारदर्शी (Opaque) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- दफ्ती का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा, धातु की चादर, दर्पण आदि।
Question 6.
Define transparent, translucent and opaque objects. Write the names of transparent, translucent and opaque objects from the objects seen around you.
answer:
Transparent - Objects through which light passes through are called transparent objects. For example, clean, glass, clean, water, glycerin etc.Translucent - Objects through which only a partial part of the light comes out are called translucent objects. For example, worn glass, tracing paper, oiled paper etc.
Opaque - Objects through which light cannot pass at all are called opaque objects. For example, piece of carton, piece of wood, sheet of metal, mirror etc.


No comments:
Post a Comment